09

I m expert in hunting

ऐसा ही दूसरी तरफ, अवनी पीछे मुड़कर देखती है... पर वहाँ पर शिवानी नहीं थी। वह मुस्कुराकर कहती है, “मुझे पता है, ये लड़की यहाँ से बोर हो चुकी है... इसलिए चली गई है! हां, यहाँ पर कोई यौन चीज़ नहीं है ना... वरना महारानी अभी यहाँ पर लाइन लगाकर खड़ी होतीं!”

फिर वह थोड़ी हँसकर कहती है, “वेल, कोई ना... हम अकेले ही इस महल का पूरा चप्पा-चप्पा छान मारेंगे।”

तभी, उसे कुछ एहसास होता है... मानो ऊपर कोई उसे बुला रहा हो! एक हल्की सी आवाज़, उसके कानों में पड़ रही थी... वह आवाज़ सुनकर के मानो मंत्रमुग्ध हो रही हो! उसके कदम, खुद-ब-खुद आगे बढ़ने लगते हैं... और देखते ही देखते, वह एक कमरे में आ जाती है।

वह देखती है... तो कमरा पूरी तरह से सुहागरात की तरह सजा हुआ था! कमरे से गुलाब, चमेली, चंपा जैसे फूलों की मदहोश कर देने वाली ख़ुशबू आ रही थी... रोमांटिक सॉन्ग धीरे-धीरे बज रहे थे... और जगह-जगह पर कैंडल्स जल रही थीं!

यह सब देखकर वह हैरान होती है... और खुद से कहती है, “ऐसा कैसे पॉसिबल है? अगर यहाँ पर कोई आता-जाता नहीं... तो ये सब क्या हो रहा है? और... कौन कर रहा है?”

इतना सोचकर, वह आगे बढ़ती है... तभी अचानक, कमरे में अंधेरा हो जाता है! अंधेरा होते ही, उसे लगता है मानो सजी-सजाई सारी चीज़ें गायब हो गई हों! वह घबराकर अपना फोन निकालती है... और फ्लैश ऑन करके चारों तरफ देखने लगती है।

अब, वह कमरा पहले की तरह खंडहर लगने लगा था।

वह हैरान होकर कहती है, “ये... क्या था? अभी तो मैं यहाँ पर डेकोरेशन की चीजें देख रही थी!”

और फिर अपने सिर पर हल्की सी टकली मारते हुए कहती है, “तू शायद ज़्यादा सोच रही है... इसलिए तुझे ये सब दिखाई दे रहा है!”

इसके बाद, वह वहाँ रखी चीजों को इधर-उधर चेक करने लगती है... तभी अचानक, उसे महसूस होता है कि वहाँ कोई है!

वह अपनी निगाहें चारों तरफ घुमाते हुए कहती है, “देखो, मुझे पता है तुम यहाँ हो! अगर तुम हो... तो मुझे जवाब दो! देखो, मैं पहले ही बता रही हूँ... मैं तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ूंगी! मैं भूत पकड़ने में बहुत एक्सपर्ट हूँ!”

इतना कहकर वह अपना एक इक्विपमेंट बाहर निकालती है... जिससे भूत के आसपास होने का रेशियो पता चलने लगता है। देखते-देखते, वह डिवाइस अब तेज़ होने लगती है, मानो भूत उसके काफ़ी नज़दीक हो!

यह देखकर उसकी हालत खराब हो जाती है... पर कुछ बोल पाती, इससे पहले... उसके होठों पर एक ठंड की लहर महसूस होती है... मानो कोई उसके होठों को चूम रहा हो!

और फिर अचानक से, उसे दीवार में सटा दिया जाता है! जैसे ही वह दीवार से लगती है... वह बेहोश हो जाती है।

फिर... वह व्यक्ति, एक धुंध की परछाई लेता है... और देखते ही देखते, वह परछाई एक शैतानी इंसान के रूप में बदल जाती है!

वह, अवनी के चेहरे को बड़े प्यार से देखता है... और उसके चेहरे पर आ रही चाँद की रोशनी को निहारते हुए मुस्कुराकर कहता है, “मुझे पता था, स्वीटहार्ट... तुम आओगी! और आज तुम्हें अपने पास देखकर... मैं सबसे ज़्यादा खुश हूँ!”

इतना कहते ही... वह, उसके होठों पर अपना होंठ रख देता है। बेहोश अवनी को, वह फिर से डीपली किस करने लगता है।

इसके बाद, वह उसके गर्दन के पास आता है... और वहाँ भी वह उसे बड़े प्यार से किस करने लगता है। देखते ही देखते, वहाँ उसने अपने प्यार का निशान छोड़ दिया था... और वह निशान इतना गहरा था कि कोई भी देख कर समझ सकता था कि उनके बीच बहुत कुछ हुआ है!

फिर वह आदमी हल्का सा मुस्कुराता है... और अवनी के हाथों में अंगूठी डालते हुए कहता है:

“क्या तुम्हें ये अंगूठी स्वीकार है?”

अवनी, जो नींद में थी और पूरे तरीके से उसके वश में, वह अपना सिर हिलाकर कहती है, “हां... मुझे ये अंगूठी स्वीकार है!”

फिर से वह आदमी पूछता है, “क्या तुम इसे खुद से कभी दूर नहीं करोगी?”

अवनी, फिर से धीरे से सिर हिलाकर कहती है, “हां... मैं इसे कभी खुद से दूर नहीं करूंगी।”

इतना कहने के बाद, वह अंगूठी को अवनी के हाथ में पहना देता है... और वहाँ से गायब हो जाता है।

उसके जाते ही, अवनी जमीन पर ढह जाती है... और उसका सिर अचानक से भारी होने लगता है! वह डर के मारे उठ बैठती है... उसका शरीर पूरी तरह से पसीने से भीगा हुआ था।

वह हैरानी से अपने आप को देखती है... पर वह बिल्कुल ठीक-ठाक थी। कुछ पल सोचने के बाद वह कहती है:

“लगता है... किसी चीज़ का असर हो रहा है मुझ पर! ज़रूर... यहाँ पर कुछ और भी बात है, जिसे मैं समझ नहीं पा रही हूँ!”

इतना कहकर, वह उठ खड़ी होती है। अपने फोन को लेकर, वह कमरे से बाहर जाने ही वाली होती है... कि अचानक से उसका दुपट्टा, एक लोहे की रॉड में फँस जाता है!

जिसकी वजह से उसकी निगाहें तन जाती हैं! डर के मारे, वह धीरे से पीछे घूमती है... पर जब रॉड में फँसे दुपट्टे को देखती है... तो गहरी सांस लेते हुए कहती है:

“हूंफ़... सिर्फ रॉड थी... मैं भी न...!”

वह उसे खींचकर निकालने की कोशिश कर रही होती है... कि तभी, वह रॉड अवनी के हाथों में चुभ जाती है...!

To be continued...

don't forget to hit like

Guys padhne ke bad follow to kr liya kro

Write a comment ...

Soul of lust

Show your support

A part of the earnings from this page will be used to help those in need and to feed stray dogs who deserve love and care. Your support will bring a smile to someone’s face — be it a hungry soul on the street or a voiceless furry friend. And yes, a little will go toward supporting my own creative journey too 😄 Let’s spread kindness, together.

Write a comment ...

Soul of lust

Pro
Love to present my story infront of u guys be happy